उत्तरकाशी।।।पुलिस ने 12.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ,दोनों अभियुक्त
हिमांचल शिमला के रहने वाले
थाना मोरी पर किया गया NDPS Act में अभियोग पंजीकृत
उत्तरकाशी।।।।पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करते ही उनके द्वारा नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के प्रति कार्यवाही अपनी पहली प्राथमिकता बताई गई थी जिसके सम्बन्ध में उनके द्वारा सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई थी इसी के चलते मोरी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दी गई संदिग्ध वाहन की सूचना के आधार पर मोरी पुलिस द्वारा सामान्य रुप से चलती हुई चैकिंग में एक वाहन संख्या HP10B-2424 Polo car को रोका गया उसमें दो व्यक्ति सवार थे जिनकी गहनता से तलाशी लेने और पूछताछ करने पर उनके कब्जे से 12.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया । यह दोनों व्यक्ति शिमला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पूछताछ से यह भी ज्ञात हुआ कि इनके पास कुछ और मात्रा में स्मैक थी जिनका सेवन इन दोनों के द्वारा किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत 1½ लाख से 2 लाख के करीब आंकी जा रही है। ये जिस क्षेत्र के रहने वाले है वहां भी दूरभाष के द्वारा इनके पुराने अपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मोरी में उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुध्द NDPS Act की धारा 8/21/60 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर और गहनता से पूछताछ करेगी। यह स्मैक को कहां से प्राप्त करते हैं और किस को बेचते है इस विषय पर जानकारी हासिल की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा ने कहा कि उत्तरकाशी को पूर्णतः नशा मुक्त करने के लिए जन सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।
*बरामद माल- 12.60 ग्राम अवैध स्मैक
*गिरफ्तार अभियुक्त- 1- ललित कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खरसाल थाना जुब्बल जिला शिमला हाल निवासी कुड्डु थाना जुब्बल जिला शिमला उम्र 27 वर्ष
2- उमेश पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी चौरी थाना जुब्बल जिला शिमला उम्र 32 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उ0नि0 भाव सिंह चौहान-थाना मोरी
2-कानि0 रमेश राणा-थाना मोरी
3-शूरवीर सिंह –थाना मोरी
कानि0 शूरवीर सिंह द्वारा उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी में सूझबूझ व सतर्कता के साथ कार्य किया गया जिस हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रु के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.