उत्तरकाशी-आशा कार्यकत्रियों ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य किया नगरपालिका अध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
उत्तरकाशी।।।आशा कार्यकत्रियों ने कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया इसी को लेकर आज नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने आशा कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों ने कोरोना काल में घर घर जाकर सर्वे का कार्य किया और लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के प्रति जागरूक भी किया जिस प्रकार से कोरोना काल में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने-2 कार्य का निर्वहन किया है उसी प्रकार आशा कार्यकत्रियों ने भी कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य किया है इसलिए सभी आशा कार्यकत्री सम्मान की हकदार है।
नगर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए सभी आशा कार्यकत्रियों को मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए इस अवसर पर सभासद महावीर सिंह चौहान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.