उत्तरकाशी बड़कोट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्सेरु में जिला प्रशासन बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है दरअसल प्रवासियों को 14 दिन पंचायत और स्कूलों के भवनों में क्वारन्टीन का समय पूरा होने के बाद प्रवासियों की कोई भी मेडिकल जांच नहीं हुई और बिना मेडिकल जांच के ही प्रवसियों को अपने घर जाने दिया गया ऐसा लगभग जनपद में सभी जगहों पर हो रहा है जो चिंता का विषय है
प्रवासियों की दिन प्रति दिन बढ़ती संख्या के कारण लोगों में जहां कोरोना वायरस की दहशत है तो प्रवासियों का भी कहना है कि जिला प्रशासन हमारी अन देखी कर रहा है वहीं सभी प्रवासी सिर्फ ग्राम प्रधान ,आशा,और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भरोसे पर क्वारन्टीन है
वहीं जब पत्रकारों सम्बंधित मामले पर Covid 19 मजिस्ट्रेट बड़कोट से पूछा तो उन्होंने उपजिलाधिकारी को यह जानकारी देने की बात कही ,क्वारन्टीन का समय पूरा होने पर प्रवासियों की भी प्राथमिक जांच होनी चाहिए ताकि कोरोना संक्रमण से लोगों बचाया जा सके
अनिल रावत उतरकाशी





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.