उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त मंदिर समिति ने विजयदशमी पर्व पर किया तय,भैया दूज पर होंगे कपाट बंद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, October 20, 2026

उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त मंदिर समिति ने विजयदशमी पर्व पर किया तय,भैया दूज पर होंगे कपाट बंद

उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त मंदिर समिति ने विजयदशमी पर्व पर किया तय,भैया दूज पर होंगे कपाट बंद





उत्तरकाशी ।।जनपद के विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय हो गया है। विजयदशमी के पावन पर्व पर यमुनोत्री मंदिर समिति ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का मुहूर्त निकाला है।मंदिर समिति के सचिव ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 11 नवंबर बुधवार को भैया दूज के शुभ अवसर पर सुबह 10:28 बजे विधि-विधान के साथ बंद किए जाएंगे।11 नवंबर को मां यमुना की डोली कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई सोमेश्वर शनि महाराज देवता और हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना होगी।और खरसाली में ही अगले 6 माह तक मां यमुना की पूजा-अर्चना और शीतकालीन दर्शन होंगे।अब तक इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 838422 (आठ लाख अड़तीस हजार चार सौ बाईस) श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।कल मंगलवार को गंगोत्री मंदिर समिति ने कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय किया गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को 12:05 बजे दिन को बंद होंगे।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.