उत्तरकाशी-महानवामी पर्व पर पूर्व विधायक ने कुलदेवी की पूजा अर्चना कर कन्या पूजन किया ,मां भगवती से की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तरकाशी।।जनपद में शारदीय नवरात्रि की धूम है शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने पैतृक गांव बसूंगा में भक्ति और आस्था के साथ नवरात्रि मनाई।पूर्व विधायक ने नौ दिनों तक अपने पैतृक गांव बसूंगा में कुलदेवी के दिव्य सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान किया। इस दौरान सभी सपरिवार के लोग मां भगवती की आराधना में लीन रहे।
-:पूर्व विधायक ने किया महानवमी पर किया कन्या पूजन।।
जनपद गंगोत्री विधानसभा में नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी के पावन अवसर पर पूर्व विधायक ने विधिवत हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन किया। कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर पूजन किया गया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि "मां भगवती के दिव्य नवरात्र सनातन धर्म की आस्था, श्रद्धा और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। कन्या पूजन की परंपरा में हम बालिकाओं के भीतर मां दुर्गा के नवदुर्गा स्वरूप का दर्शन करते हैं। यह परंपरा न केवल हमारी संस्कृति की आत्मा है, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, पवित्रता और उसके शाश्वत महत्व का अमूल्य संदेश देती है।पूर्व विधायक सजवाण ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त जनमानस पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.