उत्तरकाशी-दर्शन करने आया व्यक्ति लापता, CCTV में कैद हुई वीडियो,थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज ,तलाश में जुटी पुलिस - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, October 20, 2026

उत्तरकाशी-दर्शन करने आया व्यक्ति लापता, CCTV में कैद हुई वीडियो,थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज ,तलाश में जुटी पुलिस

उत्तरकाशी-दर्शन करने आया व्यक्ति लापता, CCTV में कैद हुई वीडियो,थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज ,तलाश में जुटी पुलिस





उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय उजेली स्थित दरगाह में दर्शन करने आया एक व्यक्ति मुकुल साहनी पिछले 6 दिनों से लापता है। परिजनों ने उत्तरकाशी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस और परिवार के लोग युवक की तलाश में जुटे हैं। मुकुल साहनी (34 वर्ष) पुत्र मनमोहन साहनी, निवासी गाधी कॉलोनी, जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश का निवासी है। परिजनों के अनुसार, मुकुल 13 अक्टूबर 2026 को हर श्री नाथ दरगाह उजेली,उत्तरकाशी स्थित दर्शन करने आया था और रात को वहीं रुका था।परिजनों ने पुलिस थाना कोतवाली कराई FIR के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को सुबह उसकी entry दरगाह के रजिस्टर में है। वह घर के लिए निकला था। सुबह 8:06 बजे उसने अपने परिजन अंकित उप्पल को फोन कर सूचना दी कि वह घर आ रहा है। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया और वह अभी तक घर नहीं पहुंचा है।


-:लाखेश्वर, गंगोरी, गरमपानी में  CCTV कैमरों में दिखी मुकुल की चहकदमी।।



परिवार के अनुसार, 14 अक्टूबर को ही लाखेश्वर, गंगोरी, गरमपानी, गणेशपुर के CCTV कैमरों में उसे चलते हुए रिकॉर्ड किया गया है। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। मुकुल साहनी का हुलिया रंग गोरा, लंबाई 5 फीट 11 इंच,परिजनों ने पुलिस थाना कोतवाली उत्तरकाशी में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है।परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी व्यक्ति को  मुकुल साहनी के बारे में कोई भी सुराग मिले तो कृपया नजदीकी पुलिस थाना या उत्तरकाशी पुलिस को सूचित करें और उसके परिवार को ढूंढने में मदद करें।।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.