उत्तरकाशी-रामलीला मंच पर गूंजी गढ़वाल की लोकगाथा, संवेदना समूह ने मंच पर जीवंत किया सिद्धवा-विद्धवा नाटक - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, October 20, 2026

उत्तरकाशी-रामलीला मंच पर गूंजी गढ़वाल की लोकगाथा, संवेदना समूह ने मंच पर जीवंत किया सिद्धवा-विद्धवा नाटक

उत्तरकाशी-रामलीला मंच पर गूंजी गढ़वाल की लोकगाथा, संवेदना समूह ने मंच पर जीवंत किया सिद्धवा-विद्धवा नाटक




उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय के ऐतिहासिक रामलीला मंच पर इस बार भगवान श्रीराम की लीला के साथ-साथ गढ़वाल की प्रसिद्ध लोकगाथा सिद्धवा-विद्धवा की जीवंत  लोकगाथा दिखाई गई।जनपद के प्रसिद्ध नाट्य दल संवेदना समूह के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत 2 घंटे से अधिक समय तक नाटक के माध्यम से दर्शकों को गढ़वाली लोक संस्कृति, पौराणिक प्रसंगों और लोक विश्वासों से रूबरू कराया गया।



-:कलाकारों के सशक्त अभिनय, भावपूर्ण संवाद और नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।।



जनपद मुख्यालय के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के रामलीला मंच पर गंगू रमोला की कथा ने दर्शकों को भाव-विभोर किया।नाटक में राजा गंगू रमोला के अहंकार, भगवान श्रीकृष्ण के अभिशाप, उनकी कठोर तपस्या, रानी मैनावती को पुत्र प्राप्ति के वरदान के दृश्यों को कलाकारों ने बेहद मार्मिक ढंग से जीवंत किया। साथ ही सिद्धवा-विद्धवा के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा-दीक्षा तक की कथा को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा गया। विशेषकर गंगू रमोला की पत्नी रानी मैणा-बिजोरा के दृश्यों और सिद्धवा-विद्धवा का अपने परिवार से बारह वर्ष बाद मिलने के मार्मिक मिलन के दृश्य को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे और कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।नाटक में दिखाया गया कि कैसे राजा गंगू रमोला को भगवान श्रीकृष्ण के शाप का सामना करना पड़ता है।और फिर रानी मैनावती की भूमिका और पुत्र प्राप्ति के वरदान का प्रसंग सामने आता है। सिद्धवा और विद्धवा के जन्म के बाद उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए गुरु गोरखनाथ के पास जाने का प्रसंग आकर्षण का केंद्र रहा।



-: ऐतिहासिक रामलीला मंच पर लोक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल।।



जनपद मुख्यालय रामलीला मंच पर इस आयोजन के माध्यम से उत्तरकाशी की समृद्ध लोकपरंपरा और विलुप्त हो रही लोकगाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया।इस अवसर पर अजय नौटियाल,पटकथा लेखन जयप्रकाश राणा , राजेश जोशी, जयप्रकाश नौटियाल, संजय पंवार, विपिन नेगी, रोशन, उत्तम सिंह, सिमरन, आलोक, साक्षी, जान्हवी, अंकिता, प्राची, प्रियांशु, आकाश, अमित, अनिल, सेवक सहित कई कलाकारों ने सशक्त अभिनय किया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.