उत्तरकाशी-खनन माफियों के हौसले बुलंद,राजस्व व खनन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही स्टोन क्रेशर सीज
उत्तरकाशी।।जनपद के तहसील बड़कोट में एक दो दिन पूर्व सूचना प्राप्त हुयी थी की ग्राम पौटी कि इदेली तोक में स्थित एक स्टोन क्रेशर द्वारा रात्रि में यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है,जिसमें उपजिलाधिकारी बड़कोट व जिला खान अधिकारी द्वारा आज सोमवार को टीम गठित कर पौटी कि इदेली तोक के शिवम स्टोन क्रेशर में छापा मारा गया जिसमें प्लांट से नदी तक को पूर्व में बंद किया गया रास्ता खुला पाया गया जिसमें नदी से उपखनिज अवैध रूप से उपखनिज आर0 बी0 एम0 लाकर प्लांट परिसर में जमा पाया गया, जिसमें स्टोन क्रेशर परिसर में जमा उपखनिज का मिलान किया गया जिसमें ई रवन्ना पोर्टल में दर्शित मात्रा 8984.26 टन के सापेक्ष मौके पर 08 ढेरियो में कुल 9744.30 टन उपखनिज पाया गया, जिसमें ई रवन्ना पोर्टल से 760.04 टन अधिक उपखनिज पाये जाने पर अवैध खनन, परिवहन भंडारण का निवारण नियमावली -2021 यथा संशोधित 2024 के नियम 5(ग) के नियम 14 (5) क के तहत कार्यवाही कर रु0 2,43,213 का जुर्माना आरोपित किया गया है तथा स्टोन क्रेशर को अग्रिम आदेशों तक सीज किया गया है, स्टोन क्रेशर का पोर्टल बंद कर दिया गया है! स्टोन क्रेशर स्वामी को हिदायत दी गयी है की अग्रिम आदेशों तक स्टोन क्रेशर में कोई भी गतिविधि न की जाय! सूचना पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी!
उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी का कहना है कि तहसील क्षेत्र में लगातार अवैध खनन व अवैध परिवहन के तहत औचक निरिक्षण किया जाता है जो भी सूचना प्राप्त होती है तत्काल टीम भेजकर व स्वंय कार्यवाही की जाती है! जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि जनपद में अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम में लगातार निगरानी की जाती है किसी भी प्रकार की अवैध खनन व परिवहन की सूचना या संज्ञान आता है तो तत्काल विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है जिस क्षेत्र में टीम को पहुंचने में समय लगने की संभावना होती है वंहा संबंधित उपजिलाधिकारी से अनुरोध कर कार्यवाही की जाती है, जिससे जनपद में किसी को भी अवैध खनन की छूट प्रदान नहीं है, सूचना मिलने पर कार्यवाही होनी निश्चित है, सभी खनन उधमियों को निर्देशित किया गया है नियमानुसार कार्य करें अन्यथा कार्यवाही होंगी! जनपद में लगातार कार्यवाही किये जाने से गत 02 वर्षो से लगातार राजस्व बढ़ोतरी हुयी है!बड़कोट स्थित शिवम स्टोन क्रेशर की जाँच, पैमाइश व सीज की कार्यवाही में उपजिलाधिकारी बड़कोट के साथ राजस्व उपनिरीक्षक पौटी, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, खनन विभाग, नायब तहसीलदार बड़कोट आदि उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.