Accident update-खाई में गिरा पिकअप वाहन,अलक में अटकी तीन लोगों की जान, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, October 6, 2026

Accident update-खाई में गिरा पिकअप वाहन,अलक में अटकी तीन लोगों की जान, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Accident update-खाई में गिरा पिकअप वाहन,अलक में अटकी तीन लोगों की जान, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल 





नैनीताल।।जनपद में  कैंचीधाम के पास एक पिकअप वाहन  खाई में गिर गया वाहन में सवार तीन लोग घटना में गम्भीर घायल हो गए सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर  पुलिस बल के साथ SDRF टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया गया। SDRF टीम के पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। 



SDRF टीम द्वारा तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था, जो रात्रि लगभग 02:00 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गया था। घायलों में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी तथा मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.