उत्तरकाशी-भालू ने एक व्यक्ति पर किया हमला गम्भीर घायल ग्रामीणों में दहशत का माहौल
उत्तरकाशी।।जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में आज सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय जगबीर सिंह रावत, पुत्र स्वर्गीय तेग सिंह रावत, सुबह अपनी छान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में जगबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया।108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में भालू की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.