उत्तरकाशी-भारत-चीन सीमा से सटे नेलांग में मनाया गया वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह,आर्मी, ITBP और वन विभाग ने दिया संरक्षण का संदेश
उत्तरकाशी।। जनपद के भारत-चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट विलेज नेलांग में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। गंगोत्री नेशनल पार्क और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ,आर्मी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।वन विभाग के वन्य जीव संरक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व गंगोत्री नेशनल पार्क के प्रदीप बिष्ट वन क्षेत्राधिकारी ने किया। इसमें गंगोत्री रेंज के समस्त वन कर्मचारी, ITBP के डिप्टी कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी ने वन एवं वन्य जीव प्राणियों की सुरक्षा और उनके संवर्धन को लेकर जागरूकता संदेश दिया।आर्मी, ITBP के अधिकारियों और वन कर्मियों ने भी वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे और सीमांत क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।यह पार्क गोमुख से लेकर तिब्बत सीमा तक फैला है, जिसमें नेलांग और जादूंग जैसी दुर्गम घाटियां शामिल हैं।गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं।जिसमें हिम तेंदुए का प्रमुख आवास है।भरड़ (Blue Sheep)हिमालयी काला भालू, भूरा भालू, कस्तूरी मृग, हिमालयी थार, घुरल और कई प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं।सीमा पर स्थित होने के कारण आर्मी,ITBP और वन विभाग की यह संयुक्त पहल वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने और उनके प्राकृतिक आवास को बचाने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.