उत्तरकाशी-काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 से अधिक मरीजों का परीक्षण - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Monday, September 7, 2026

उत्तरकाशी-काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 से अधिक मरीजों का परीक्षण

उत्तरकाशी-काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 से अधिक मरीजों का परीक्षण





उत्तरकाशी।।।जनपद मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बलूनी हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य शिविर में  बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया शिविर में बलूनी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित कीं।



-:350 से अधिक मरीजों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण।।



स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाया स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में परामर्श लिया। कई मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय लोगों ने बलूनी हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की।



-:आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना की दी जानकारी।।


शिविर के दौरान मरीजों को भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना और राज्य सरकार की अटल आयुष्मान योजना (गोल्डन कार्ड) के बारे में भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि इन योजनाओं के तहत बलूनी हॉस्पिटल, देहरादून में पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


-:वरिष्ठ चिकित्सकों ने किया गहन स्वास्थ्य परीक्षण।।



स्वास्थ्य शिविर में बलूनी हॉस्पिटल के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. उदय शंकर बलूनी (एमबीबीएस, एमएस) और वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विष्णु बाजपेयी (एमबीबीएस, एमएस) ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित उपचार संबंधी जानकारी दी।स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में हॉस्पिटल की टीम- ऑपरेशन मैनेजर कृष्णा क्षेत्री, सीनियर फार्मासिस्ट कन्हैया पुरोहित, पीआरओ राकेश सुयाल, फार्मासिस्ट गौरव गुसाईं और इमरजेंसी नर्सिंग इंचार्ज धीरज रावत का विशेष योगदान रहा। वहीं व्यवस्थाओं के संचालन में काशी विश्वनाथ सेवा मंडल के मनोज भंडारी, रोनित पंवार, संतोष उनियाल, गोपाल रावत, कुशाल पंवार, अंकित ममगाईं और मनदीप ने सक्रिय भूमिका निभाई।गौरतलब है कि बलूनी हॉस्पिटल, देहरादून समय-समय पर पर्वतीय जनपदों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं हैं, वहां जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को समय समय पर स्वास्थ्य परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रहा है। बलूनी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उदय शंकर बलूनी का कहना है कि  जनसेवा और स्वास्थ्य सेवा के संकल्प के साथ भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.