उत्तरकाशी -पूर्व विधायक सजवाण ने 'भेडू कु थौलू' मेले में की शिरकत, कहा - यह मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक
उत्तरकाशी।।जनपद आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना गाजणा क्षेत्र का प्रसिद्ध त्रिवार्षिक भेड़ मेला ग्राम ठाण्डी के बोलियाधार में आयोजित प्रसिद्ध ‘भेडू कु थौलू’ मेले के दूसरे दिन पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था।
मेले में पहुंचकर पूर्व विधायक सजवाण ने ग्राम के ईष्ट देवता चंदनी नाग एवं बौल्य महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना और दीपार्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और लोक परंपराओं की मनमोहक छटा बिखेरी।इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि ‘भेडू कु थौलू’ केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी लोक आस्था, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
पूर्व विधायक सजवाण ने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए त्रिवार्षिक भेड़ मेला समिति तथा ग्राम ठाण्डी, जालंग, कमद, कुमारकोट, बागी, भड़कोट एवं सटियालीधार के समस्त ग्रामीणों को हार्दिक बधाई दी।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर चौहान, जिला पंचायत प्रतिनिधि राय सिंह रावत, देवेंद्र नाथ, ज्येष्ठ प्रमुख भटवाड़ी प्रतिनिधि कमलेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाड़ी, ग्राम प्रधान ठाण्डी मंगशिरी देवी, ग्राम प्रधान जालंग गीता देवी, ग्राम प्रधान कमद भरत चौहान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अब्बल सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत कमद यशवंत नेगी सहित मेला अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, उपाध्यक्ष अतर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मालचंद राणा, सचिव प्रवेश बिष्ट समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, देवभक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.