उत्तरकाशी-महिला भागीरथी नदी में बही,रेस्क्यू टीम ने महिला को झील से किया बरामद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, June 4, 2026

उत्तरकाशी-महिला भागीरथी नदी में बही,रेस्क्यू टीम ने महिला को झील से किया बरामद

उत्तरकाशी-महिला भागीरथी नदी में बही,रेस्क्यू टीम ने महिला को झील से किया बरामद



उत्तरकाशी ।।जनपद मुख्यालय में आज करीब  11:35 बजे  जोशियाडा पुल के नीचे भागीरथी नदी में एक महिला का बहना बताया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने महिला को नदी में बहते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी तत्काल  SDRF,पुलिस,आपदा QRT टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार टीमों के द्वारा  महिला के शव को जोशियाडा झील से रेस्क्यू किया गया और मॉर्चरी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया।फिलहाल महिला ने छलांग लगाई या नदी में बही मामले की जांच की जा रही है।महिला का नाम-श्रीमती भरोसी देवी पत्नी  विजय प्रसाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी थलन, हाल निवासी कोटी बोंगा रोड, उत्तरकाशी है।

No comments:

Post a Comment