उत्तरकाशी-बबीता पांडे का 8 वें दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, रहस्यमय तरीके से दयारा ट्रैक से हुई थी लापता,NIM की टीम को भेजा गया खोजबीन के लिए।
उत्तरकाशी।।जनपद के भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता हुई बबीता पांडे का 8वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला लगातार अलग-अलग टीमों के द्वारा बबीता पांडे की खोजबीन जारी है और संभावित स्थानों पर रेस्क्यू टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।वहीं खोज एवं बचाव कार्य जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर लगातार जारी है। बबीता पांडे की तलाश के लिए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा बड़े स्तर पर व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू अभियान को गति देने के लिए आज नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की टीम भी भेजी गई है। जिनके द्वारा आज दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा लापता हुई बबीता पांडे की खोज एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, आईटीबीपी तथा आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कार्मिक सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।




No comments:
Post a Comment