देहरादून-राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में राज्य के 5 डीएम शामिल,फेम इंडिया मैगजीन का सर्वे,उत्तरकाशी जनपद के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का नाम शामिल जनपद के लिए गौरव की बात

देहरादून।।उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जहां पर भूकंप,अत्यधिक बारिश में आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसका उदाहरण गत वर्ष धराली जैसे आपदा है।आपदा इतनी बड़ी थी कि स्थानीय लोगों के होटल आशियाने सब जमीजोद हो गए लेकिन इन विषम परिस्थितियों को संभालना एक अधिकारी के लिए बड़ा चैलेंज हो जाता है, खासतोर पर पहाड़ी जिलों की विषमता भौगोलिक परिस्थितियां लगातार आपदाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए चुनौती पूर्ण होती है। उत्तरकाशी जनपद जहां दो धाम है यात्रा व्यवस्थाओं का सफल संचालन जिलाधिकारी के लिए चुनौती पूर्ण रहता है पिछले वर्ष आपदाओं को देखते हुए कुछ व्यवस्थाओं को संभालना साथ ही इस वर्ष यात्रा में बड़ी संख्या में चार धाम यात्री यात्रा करने के लिए आ रहे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ऐसे जिलाधिकारी है जिन्होंने धराली जैसी आपदाओं की स्थितियों से निपटने और हर परिस्थितियों में लोगों के साथ खड़े रहने का कार्य किया है। इतना ही नहीं मौसम को लेकर जनपद भौगोलिक परिस्थितियों में काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।फिर भी चारधाम यात्रा के प्रति जिला प्रशासन मुस्तैद रहता है।बाकी वर्षभर आम जनता अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के पास आती है लेकिन जहां तक हमारी पत्रकारिता का अनुभव है। और जब हम लोगों से पूछते हैं तो लोग कहते हैं कि आम जनमानुष की समस्या का समाधान होता है और जो जटिल समस्या होती है उसके लिए जिला प्रशासन प्रयासरत रहता है।

उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” की प्रारंभिक सूची में राज्य के पांच जिलाधिकारियों को देश के शीर्ष 100 अधिकारियों में स्थान मिला है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कार्य, प्रशासनिक दक्षता और प्रदर्शन के आधार पर यह चयन किया गया है। प्रारंभिक सूची में लगभग 100 जिलाधिकारी और डिप्टी कमिश्नरों को शामिल किया गया है, जिनमें से आगे शीर्ष 25 अधिकारियों का अंतिम चयन किया जाएगा। उनके नाम फेम इंडिया मैगजीन के जून अंक में प्रकाशित होंगे।उत्तराखंड से चयनित अधिकारियों में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य,हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा, उधम सिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया और नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य की प्रशासनिक क्षमता और बेहतर कार्यशैली को दर्शाती है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.