उत्तरकाशी-भागीरथी नदी में बही एक महिला,एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचाई महिला की जान
उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान एक महिला यात्री अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बहते हुए नदी के बीचों-बीच बने एक टापू पर फंस गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद SDRF गंगोत्री की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और त्वरित वाटर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।रेस्क्यू के दौरान आरक्षी सहदेव राणा ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं नदी के बीच टापू तक पहुँचकर महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा अपने कंधों के सहारे नदी पार कर सुरक्षित किनारे तक पहुँचाया।रेस्क्यू की गई महिला वैशाली प्रकाश (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी अकोला, महाराष्ट्र हैं।सुरक्षित रेस्क्यू के उपरांत महिला एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा SDRF एवं उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साहस एवं सेवा भावना की प्रशंसा की।
रेस्क्यू टीम में
1-:मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार
2-:आरक्षी सहदेव राणा
3-:पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.