उत्तरकाशी-पीएम मोदी की ईंधन बचाव अपील पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पैदल पहुंचे कार्यालय,सभी विभागों में सप्ताह के दो दिन नो फ्यूल डे, नो व्हीकल डे होगा लागू - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, May 16, 2026

उत्तरकाशी-पीएम मोदी की ईंधन बचाव अपील पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पैदल पहुंचे कार्यालय,सभी विभागों में सप्ताह के दो दिन नो फ्यूल डे, नो व्हीकल डे होगा लागू

उत्तरकाशी-पीएम मोदी की ईंधन बचाव अपील पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पैदल पहुंचे कार्यालय,सभी विभागों में सप्ताह के दो दिन नो फ्यूल डे,नो व्हीकल डे होगा लागू 




उत्तरकाशी ।।जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अनूठी पहल प्रधानमंत्री के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्य अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे।ज़िलाधिकारी ने इसके माध्यम से आम जनता और शासकीय अधिकारियों को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा संदेश दिया है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने,साइकिल का उपयोग करने या सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का संकल्प लें।पैदल कार्यालय जाने के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग में स्थित सामान्य व प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया और विक्रेताओं को तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। राजकीय ज़िला अस्पताल का भी दौरा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।





जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि वर्तमान में जो परिस्थितियां है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आहवान है। तथा यह एक व्यावहारिक पक्ष भी है। जनपद के सभी विभागों में प्रत्येक सप्ताह के दो दिन नो फ्यूल डे और नो व्हीकल डे रहेगा। क्योंकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह सभी के लिए एक व्यावहारिक पक्ष है। जितना ज्यादा इसको अपने जीवन में लागू करेंगे तो इसके दूरगामी परिणाम अच्छे होंगे।

No comments:

Post a Comment