उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा यूटिलिटी पिकअप वाहन एक महिला घायल
उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चिन्यालीसौड़ के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया बताया जा रहा कि वाहन में चालक सहित 03 लोग सवार थे। जिसमें एक महिला घायल हो गई बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे और जिसके कारण चालक ने वाहन को सड़क के ऊपर की तरफ मोडा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया गनीमत यह रही कि जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस समय सड़क पर कोई पैदल नहीं चल रहा था नहीं तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। कुछ रोज पूर्व इसी स्थान के आसपास एक वाहन सड़क पर पलट गया था जिससे पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी फिलहाल घायल महिला को चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.