उतरकाशी-पीरुल प्लांट में लगी भीषण आग,फायर सर्विस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
उतरकाशी।।जनपद के तहसील डुंडा पट्टी धनारी के चकोन गांव में स्थित महादेव गंगाड़ी के पीरुल प्लांट में आज सुबह करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई।पीरूल ज्वलन शील होता जिससे आग कुछ मिनटों में काफी ज्यादा फैल गई जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।शुरुवाती जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया उसके बाद ग्रामीणों ने आगजनी की घटना की सूचना फायर सर्विस एवं आपदा प्रबंधन विभाग को दी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल फायर सर्विस की दो गाड़ियां टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया फायर कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।वहीं जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि एवं पशुहानि नहीं हुई है लेकिन आगजनी की घटना में पीरूल प्लांट की एक मशीन एवं पीरूल पाउडर सहित कुछ अन्य सामग्री जलकर नष्ट हुई है।वहीं पीरूल प्लांट में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।साथ ही राजस्व विभाग अग्निकांड से हुई क्षति का आंकलन कर रहा है।



No comments:
Post a Comment