उत्तरकाशी-पूर्व विधायक सजवाण का लगातार जारी है जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम
उत्तरकाशी।।जनपद में गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम लगातार जारी है। पूर्व विधायक विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर ग्रामीणों, वरिष्ठजनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुख-दुःख एवं कुशलक्षेम की जानकारी ले रहे हैं। बीते रोज विजयपाल सजवाण ने जनसम्पर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत धनारी क्षेत्र के अस्तल, भालसी एवं उदाल्का के साथ-साथ अठाली तथा बरसाली क्षेत्र के जुगुल्डी एवं मातली गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों, वरिष्ठजनों के साथ मुलाकात की इस दौरान विभिन्न परिवारों में संपन्न मांगलिक आयोजनों पर शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हुए ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आत्मीयता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति एवं प्रेरणा है। क्षेत्रवासियों का निरंतर मिल रहा अपनापन उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने का संबल प्रदान करता है।पूर्व विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में प्राप्त आपका स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। आप सभी का यह विश्वास एवं समर्थन सदैव जनहित के कार्यों हेतु प्रेरित करता रहेगा।भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा लोगों ने पूर्व विधायक का आत्मीय स्वागत कर क्षेत्रीय मुद्दों एवं विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।






No comments:
Post a Comment