उत्तरकाशी-आवासीय मकान में लगी भीषण आग 2 मवेशियों की जलकर मौत,कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
उत्तरकाशी ।।जनपद मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत गोरसाली गांव में देवेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह रावत के दो मंजिला मकान में रात्रि 12:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई जिससे पूरे गांव में आफरा तफरी का माहौल हो गया और ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। आगजनी की घटना में घर में रखा लाखों का सारा सामान जलकर राख हो गया और 02 मवेशियों की जलकर मौत हो गई।लेकिन गनीमत रही कि आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस,एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4:00 बजे आग पर काबू पाया गया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान के आंकलन में जुटी है।




No comments:
Post a Comment