उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में स्विफ्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त घटनास्थल पर 02 लोगों की मौत ,03 घायल
उत्तरकाशी।।जनपद में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात्रि करीब 8:15 बजे एक स्विफ्ट कार संख्या-PB-01F-1733 गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही थी अचानक हेल्कुगाड से 200 मीटर आगे गंगनानी की तरफ अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई है।वाहन में सवार 02 लोगों की घटनास्थल पर मौत ही गई जबकि 03 लोग घायल हो गए वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ,पुलिस एंबुलेंस सेवा घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कार्य में जुट गई।रात्रि का समय होने से रेस्क्यू टीमों को रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कत हुई लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद घायलों एवं शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। वाहन में चालक सहित कुल 05 यात्री सवार थे। जिसमें 02 यात्री (01 पुरूष, 01 महिला) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई जबकि 02 यात्री, 01 वाहन चालक (02 पुरूष, 01 महिला) घायल हुए। घायल 03 यात्रियों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया।और घायल यात्रियों का उपचार किया जा रहा है।शवों को मॉर्चरी वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया।पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा आदि अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
मृतकों का विवरण-
1-:श्रीमती लक्ष्मी दामोधर रामटेककर पत्नी श्री दामोधर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 67 वर्ष, निवासी- नागपुर, महाराष्ट्र।
2- दामोधर हरीराम रामटेककर पुत्र नामालूम, उम्र 77 वर्ष, निवासी -नागपुर, महाराष्ट्र।
घायलों का विवरण-
1- विमल कुमार पुत्र बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी- भुवनेष्वर, उडीसा।
2- श्रीमती उपासना पत्नी विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी- भुवनेष्वर, उडीसा।
3-यषवीर पुत्र बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी- पंजाब (वाहन चालक)



No comments:
Post a Comment