उत्तरकाशी-गंगोत्री धाम में पैर फिसलने से नदी में बही एक महिला की मौत,धाम में स्नान घाटों की स्थिति खराब जलस्तर बढ़ने पर हादसे होने खतरा
उत्तरकाशी।। जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में आज सुबह करीब 7 बजे गंगा भागीरथी नदी में रूपवती नाम की एक महिला यात्री का नहाते समय पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गई और सूर्यकुंड तक बहती हुई चली गई। स्नान घाट पर स्थित एसडीआरएफ और पुलिस ने महिला को रेस्क्यू करने की काफी कोशिश की लेकिन नदी के तेज बहाव में महिला सूर्यकुंड तक बहती हुई चली गई वहीं सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन महिला की मौत हो गई। वहीं गंगोत्री धाम के रावल तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि धाम में स्नानघाटों की स्थिति काफी खराब है और अब ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ेगा जिससे भागीरथी नदी के किनारे हादसे होने का डर बना रहेगा।रावल तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि समय रहते यदि स्नान घाटों की स्थिति को सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।महिला यात्री का नाम रूपवती पत्नी अन्ना पेटी चेन्नई तमिलनाडु



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.