उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध स्मैक की तस्करी करते 2 युवकों को किया गिरफ्तार,पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब एक लाख तीस हजार रुपए
उत्तरकाशी।।जनपद में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं नशा तस्करों की सघन निगरानी और कार्रवाई लगातार की जा रही है।पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है।कल शुक्रवार की रात्रि को राजतर-राजगढ़ी बस स्टॉप के समीप चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त मक्खन सिंह व प्रवेश के कब्जे से क्रमशः 2.03 ग्राम एवं 2.40 ग्राम, कुल 4.43 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में NDPS Act की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पता 1-:प्रवेश सिंह चौहान पुत्र राम सिंह चौहान, निवासी ग्राम मसरी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी (उम्र 25 वर्ष)2-:मक्खन सिंह पुत्र स्व. तालीराम, निवासी ग्वाल गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी (उम्र 25 वर्ष)बरामद स्मैक की कीमत 4.43 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत: ₹1.30 लाख) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ,अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह,मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ठाकुर,आरक्षी विपिन शर्मा पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.