दर्दनाक सड़क हादसा-ऑल्टो कार गिरी खाई में घटनास्थल पर 03 लोगों की मौत, 05 घायल,एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, May 30, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा-ऑल्टो कार गिरी खाई में घटनास्थल पर 03 लोगों की मौत, 05 घायल,एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू

दर्दनाक सड़क हादसा-ऑल्टो कार गिरी खाई में घटनास्थल पर 03 लोगों की मौत, 05 घायल,एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू 





रुद्रप्रयाग।।जनपद में पाली लिंक सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो K10 कार खाई में गिर गई हादसे में 03 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि 03 बच्चों सहित 05 लोग घायल हो गए।  रुद्रप्रयाग  एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि को सूचना मिली  कि पाली लिंक रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलने पर तत्काल एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचने पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन ALTO K10 कार जिसमें कुल 08 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 05 घायलों को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।सभी घायल एवं मृतक ग्राम  उथिंड गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं।



मृतकों का विवरण —

1-:महेन्द्र सिंह — उम्र 68 वर्ष

2-:अंजन सिंह — उम्र 42 वर्ष

3-:संगीता देवी — उम्र 32 वर्ष



घायलों का विवरण —

1-:रेशमा देवी — पत्नी अंजन सिंह

2-:दक्षित — पुत्र पंकज सिंह, उम्र 05 वर्ष

3-:सानवी — पुत्री पंकज सिंह, उम्र 03 वर्ष

4-:वैभव — पुत्र अंजन सिंह, उम्र 10 वर्ष

5-:विहान — पुत्र अंजन सिंह, उम्र 08 वर्ष

No comments:

Post a Comment