उत्तरकाशी-आवासीय कालोनी में देर रात लगी भीषण आग घरों में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख,अफरा तफरी का रहा माहौल, जिलाधिकारी घटनास्थल पर रहे मौजूद
उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय में रात्रि करीब 11ः30 बजे आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पीछे कॉलोनी में में भीषण आग लग गई।आग लगाने से आसपास अफरा तफरी मच गई।आग लगाने के बाद कालोनी में रह रहे लोग आनन फानन में घरों से बाहर भागे और लोग इक्कठे हुए। वहीं मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से घरों में रखे गैस सिलेंडरों को बहार निकाला गया आग की घटना की सूचना फायर सर्विस को दी लेकिन फायर सर्विस की गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचने देर लग गई तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।एसडीआरएफ,फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आसपास के क्षेत्र की विधुत आपूर्ति बंद को बंद किया गया और जल संस्थान द्वारा हाइड्रेंट पम्प चालू करवाया गया।काफी देर फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम आग को काबू करने जुटे रहे।
जिला मुख्यालय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बताया जा रहा कि पीछे शॉर्ट सर्किट होने से लकड़ी टिन सेड में आग लगने से टीन सेड तथा घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया उक्त टीन सेड में 03 परिवार निवास करते थें। वहीं गनीमत ये रही कि इस बड़ी आगजनी की घटना में जन हानि नही हुई है। आग पर रात्रि 1ः30 बजे फायर सर्विस, पुलिस, आपदा प्रबंधन द्वारा पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है।वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य,उप जिलाधिकारी डुण्डा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मौके पर मोजूद रहे।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.