नदी में फंसे 07 पर्यटकों का एसडीआरएफ की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
देहरादून।। जनपद के गुच्चूपानी में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कुछ पर्यटक नदी के बीच टापू में फंस गए वहीं सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया शुरुवाती जानकारी के अनुसार नदी में 03 व्यक्तियों के फंसे होने की थी लेकिन मौके पर पहुँचने के बाद टीम को पता चला कि कुल 07 पर्यटक उफनती नदी और टापू जैसी स्थिति में फंसे हुए थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक काफी घबराए हुए थे।SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी 07 व्यक्तियों को एक-एक कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण-:
1-:रोहित, पुत्र राम कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी डोईवाला।।
2-:मनीष, पुत्र अशोक कुमार, उम्र 41 वर्ष, निवासी तिलक रोड, ऋषिकेश।।
3-:सागर थापा, पुत्र तेग बहादुर थापा, उम्र 22 वर्ष, निवासी डोईवाला।।
4-:अंकित, पुत्र राकेश कुमार, उम्र 40 वर्ष, निवासी चन्द्र विहार, काली चौक।।
5-:नवजोत, पुत्र मोहन सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी प्रेमनगर।।
6-:सौरभ सिंह, पुत्र रमेश सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी बडोवाला, देहरादून।।
7-:मनीष, पुत्र हरिप्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी डोईवाला।।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.