उत्तरकाशी-कमर्शियल गैस के दामों में भारी उछाल,993 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर,गैस की किल्लत से जूझ रहे छोटे बड़े होटल व्यवसायियों में भारी नाराजगी,सरकार से तत्काल दाम कम करने की मांग - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, May 1, 2026

उत्तरकाशी-कमर्शियल गैस के दामों में भारी उछाल,993 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर,गैस की किल्लत से जूझ रहे छोटे बड़े होटल व्यवसायियों में भारी नाराजगी,सरकार से तत्काल दाम कम करने की मांग

उत्तरकाशी-कमर्शियल गैस के दामों में भारी उछाल,993 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर,गैस की किल्लत से जूझ रहे छोटे बड़े होटल व्यवसायियों में भारी नाराजगी,सरकार से तत्काल दाम कम करने की मांग



उत्तरकाशी।।केंद्र सरकार ने  कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो की कीमतों में भारी वृद्धि की है।अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 993रुपए महंगा कर दिया है  कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 3071 रुपए का मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई वृद्धि से होटल,रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर सीधा प्रभाव पड़ेगा जिससे होटल में खाने पीने का सामान महंगा हो सकता है लेकिन राहत की बात यह  है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कोई वृद्धि नहीं की गई है  है।



वहीं अचानक से  कमर्शियल गैस के दामों में हुई वृद्धि से चारधाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ेगा पहले ही गैस की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं और फिर अचानक से कमर्शियल गैस  के दामों में हुई वृद्धि से छोटे बड़े होटल व्यवसाय, रेस्टोरेंट और कैटरिंग के मालिकों में  काफी नाराजगी दिखाई दे रही है साथ ही उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन ने कमर्शियल गैस के दामों में वृद्धि से नाराजगी व्यक्त की है होटल एसोसिएशन के लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा इस समय चल रही है गैस सिलेंडरों की पहले ही कमी है यात्रा मार्ग में छोटे-छोटे होटल व्यवसाय ढाबे रेस्टोरेंट रिजॉर्ट को कमर्शियल गैस सिलेंडर बड़ी आवश्यकता है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस के दाम में 993 रुपए की बढ़ोतरी करना पूरे पर्यटन उद्योग पर बुरा असर डालेगा महंगाई बढ़ेगी होटल में खाने के रेट बढ़ेंगे यात्रियों को खाना महंगा मिलेगा केदारनाथ, बद्रीनाथ  ,गंगोत्री ,यमुनोत्री धामों में जहां पहले ही ट्रांसपोर्ट और पैदल मार्ग से सामान पहुंचा जाता है इस तरीके से बहुत ज्यादा बढ़ोतरी करने से पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा होटल एसोसिएशन तत्काल रेट कम किए जाने की मांग सरकार से की है।

No comments:

Post a Comment