उत्तरकाशी-जनपद में भारी ओलावृष्टि से की फसलें बर्बाद, काश्तकारों की बढ़ी चिंता
उत्तरकाशी ।।जनपद के यमुनाघाटी एवं चिन्यालीसौड़ विकासखंड के दर्जनों गांव में कल देर शाम हुई भारी ओलावृष्टि ने काश्तकारों की फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।बड़कोट यमुनाघाटी के खरादी, गीठ, नौगाँव सहित गगटाड़ी क्षेत्र में हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से विशेष रूप से सब्जी, गेहूं, मटर और बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
वहीं दूसरी तरफ चिन्यालीसौड़ विकासखंड के दर्जनों गांव में ओलावृष्टि ने गेहूं और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया हम तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि ओलावृष्टि से चारों तरफ सफेद चादर बिछी हुई है और ऐसा लग रहा है कि जैसे बर्फबारी हुई हो लेकिन यह बर्फबारी नहीं कुदरत की मार है।जिसने किसानों की मेहनत पर ऐसी मार मारी कि कुछ ही मिनटों में सारी फसलें नष्ट हो गई ग्रामीणों के अनुसार ओलावृष्टि की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पेड़ों पर लगे फल भी झड़ गए और खेतों में बिछी फसलें चकनाचूर हो गईं।किसानों ने सरकार से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.