डोबरा-चाटी के पास भारी आंधी-तूफान के कारण फंसे 30 व्यक्तियों को SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Saturday, May 2, 2026

डोबरा-चाटी के पास भारी आंधी-तूफान के कारण फंसे 30 व्यक्तियों को SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

डोबरा-चाटी के पास भारी आंधी-तूफान के कारण फंसे 30 व्यक्तियों को SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला 




टिहरी गढ़वाल।।जनपद ​आज  समय लगभग करीब 8:45 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF टीम को सूचना मिली  कि डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान आने के कारण झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है।​सूचना मिलते ही SDRF कोटी कॉलोनी से एसआई नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम  आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।​घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने देखा कि हटमेंट तीव्र आंधी-तूफान आने के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गए थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 25 से 30 व्यक्तियों को फ्लोटिंग हटमेंट से सुरक्षित निकालकर पर्यटन विभाग की बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुँचाया गया।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.