उत्तरकाशी-जनपद में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई,31 भू-स्वामियों पर FIR दर्ज
उत्तरकाशी ।।जनपद में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध नशे पर कार्रवाई लगातार जारी है।पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा बड़कोट तथा तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मोरी के दूरस्थ ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट किया गया। मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल एकत्रित किए गए।बिना लाइसेंस अवैध खेती करने वाले 31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी में धारा 8/18 NDPS Act के तहत 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।






No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.