उत्तरकाशी-जिलाधिकारी ने जल निगम,जल संस्थान के अधिकारियों को लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देशडी एम ने दी सख्त हिदायत चारधाम यात्रा के दौरान जलापूर्ति रहे सुचारू
उत्तरकाशी।।। जनपद जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल संस्थान और जल निगम के अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए लंबित कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में जल संस्थान और जल निगम के अभियंताओं ने बताया जिले में संचालित कुल 1293 पेयजल योजनाओं में से 82 योजनाएं वर्तमान में लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इनके संदर्भ में स्पष्ट किया कि लंबित समस्याओं का निराकरण करते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर सुचारू रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए डी एम ने हिदायत दी कि जनहित के इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं का विधिवत सत्यापन कराने के निर्देश दिये। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कमी न रहे और जनता को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिलना सुनिश्चित हो।जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एकल और मल्टीपल ग्राम पंपिंग योजनाओं की वर्तमान प्रगति को भी परखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एकल ग्राम पंपिंग योजनाओं के विलयीकरण के संबंध में ग्राम सभाओं की ओर से प्राप्त होने वाले सुझावों और प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं को व्यावहारिक बनाने के लिए स्थानीय निकाय और ग्राम सभाओं के फीडबैक को प्राथमिकता दी जाए।जिलाधिकारी ने जेजेएम के तहत निर्मित कोटियाल गांव पंपिंग योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने कोटियाल गांव योजना का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी और वर्तमान में इस गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। जिलाधिकारी ने अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो सके।बैठक में अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विनोद रमोला,अधिशासी अभियंता जल संस्थान पुरोला, उत्तरकाशी अधिशासी अभियंता जल निगम मधुकांत कोटियाल उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment