उत्तरकाशी-डीएम जब अचानक पहुंचे औचक निरीक्षण करने अधिकारियों में मचा हड़कंप,लगाई कड़ी फटकार,अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब के दिए निर्देश - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, February 10, 2026

उत्तरकाशी-डीएम जब अचानक पहुंचे औचक निरीक्षण करने अधिकारियों में मचा हड़कंप,लगाई कड़ी फटकार,अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब के दिए निर्देश

उत्तरकाशी-डीएम जब अचानक पहुंचे औचक निरीक्षण करने अधिकारियों में मचा हड़कंप,लगाई कड़ी फटकार,अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब के दिए निर्देश 





उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय विकास भवन में जब आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। और विकास भवन में अधिकारी कर्मचारी में अपने-अपने कक्षों में आनन फानन में पहुंचे। जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य आज शाम करीब 3 बजे विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों का अचानक  औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय के बाद भी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के कड़े निर्देश दिए।





जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद सभी विभागों की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कार्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। तथा संचालित कार्यों की जानकारी नही होने और संतोषजनक उत्तर नही देने पर नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी।





जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों  को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।  सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अमीनो की कारगुज़ारी की प्रगति पर कड़ी नाराज़गी जताई और तियां सहकारी समिति के तहत निर्माणाधीन गोदाम और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में प्रस्तावित पुस्तकालय की विस्तृत रिपोर्ट प्रतुत करने के निर्देश दिए। तथा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने तक सम्बंधित का वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये।





समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और वितीय प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने विकास भवन में आरडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे मम्मतीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया और तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण  निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिला बाल विकास विभाग की एकल महिला स्वरोजगार योजना से संबंधित पत्रावली को  तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए ।जिलाधिकारी विकास भवन में संचालित सभी विभागों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर की स्वच्छता और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।निरीक्षण में परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment