उत्तरकाशी-जनपद में बारिश और भारी बर्फबारी होने का सिलसिला जारी,विद्युत आपूर्ति ठप नेशनल हाईवे बंद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Friday, January 23, 2026

उत्तरकाशी-जनपद में बारिश और भारी बर्फबारी होने का सिलसिला जारी,विद्युत आपूर्ति ठप नेशनल हाईवे बंद

उत्तरकाशी-जनपद में बारिश और भारी बर्फबारी होने का सिलसिला जारी,विद्युत आपूर्ति ठप नेशनल हाईवे बंद





उत्तरकाशी।। जनपद के गंगनानी, हर्षिल, गंगोत्री, राडी टाप, चौरंगीखाल, सांकरी, जखोल, यमुनोत्री रानाचट्टी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, खरसाली आदि स्थानों मे हो रहा हिमपात और निचले क्षेत्रों  में लगातार बारिश होने का सिलसिला जारी है वहीं बारिश और बर्फबारी का काश्तकार और आम लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे जो आज बसंत पंचमी के मौके पर शुरू हुआ 





-:जनपद में मुख्य मार्गाे की वर्तमान स्थिति



बी0आर0ओ0 द्वारा जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान गंगनानी तक यातायात के लिए सुचारू  साथ ही इसके आगे गंगोत्री तक बर्फबारी होने के कारण मार्ग अवरुद्ध है बी0आर0ओ0 द्वारा बर्फ हटाने एवं  मार्ग सुचारू किए जाने हेतु कार्य गतिमान है। सुक्की टॉप या उससे आगे लगभग 8 इंच बर्फबारी गिर चुकी है वर्तमान में भारी बर्फवारी हो रही है।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  पर  राडी टॉप के पास लगभग 4 से 5 इंच बर्फबारी हुई है एन0एच0आई0डी0सी0एल0  द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान समय में ओरछा बैड तक बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है जेसीबी मशीनों के द्वारा बर्फ हटाने तथा मार्ग को सुचारू किए जाने का कार्य गतिमान है।साथ ही राना चट्टी, से फूल चट्टी जानकीचट्टी,आदि स्थानों में लगभग 4 इंच बर्फबारी हुई है  जेसीबी मशीन द्वारा बर्फबारी हटाने एवं मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है। वर्तमान समय में वाहनों का आवागमन हो रहा है। लम्बगांव मोटर मार्ग पर स्थान चौरंगीखाल के  पास लगभग 6-7 इंच बर्फबारी हुई है जिस कारण मार्ग अवरूद्ध  हुआ है लोक निर्माण विभाग  द्वारा बर्फ को हटाने तथा मार्ग को सुचारू किये जाने का कार्य गतिमान है।






जनपद के तहसील भटवाड़ी से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण विद्युत आपूर्ति ब्रेकडाउन/बाधित हुई है विद्युत विभाग के कार्मिकों द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है। जनपद के तहसील बड़कोट-पुरोला-मोरी में बर्फबारी के कारण राड़ीटॉप के पास विद्युत लाईने क्षतिग्रस्त/फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत विभाग के कार्मिको द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू किये जाने का कार्य गतिमान है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.