उत्तरकाशी-जिला पत्रकार संघ का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाओं में मीडिया की भूमिका” पर हुई चर्चा - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Friday, November 14, 2025

उत्तरकाशी-जिला पत्रकार संघ का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाओं में मीडिया की भूमिका” पर हुई चर्चा

उत्तरकाशी-जिला पत्रकार संघ का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाओं में मीडिया की भूमिका” पर हुई चर्चा 



उत्तरकाशी।।।जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में सर्वसम्मति से सुनील थपलियाल को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र नौटियाल को महामंत्री व प्रकाश रांगड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन के प्रथम दिवस “जनपद उत्तरकाशी में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाओं में मीडिया की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल को “विशिष्ट सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, सीओ जनक पंवार ,जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर शर्मा , सहित जिलेभर से आए पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।



मुख्य अतिथि विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी में धार्मिक, साहसिक और प्राकृतिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, जिनके प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने और जनजागरूकता बढ़ाने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। वे जनपद के कोने-कोने की जानकारी जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया सनसनी या टीआरपी से हटकर जनहित के मुद्दों  को प्राथमिकता दे, तो समाज में सशक्त सकारात्मक परिवर्तन संभव है। ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने कहा कि पत्रकारों का अधिवेशन संवाद और एकता का मंच है, जहाँ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों से मुलाकात का अवसर मिलता है। कठिन परिस्थितियों में भी पत्रकार जनहित के मुद्दों को समाज के सामने लाने का कार्य करते हैं, जो वास्तव में सराहनीय है।



नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने जनपद के सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार आपदा के लिहाज से संवेदनशील जनपदों के सभी पत्रकारों का 50 लाख का बीमा और मान्यता प्राप्त पत्रकार व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 20 हजार की पेंशन व स्वास्थ्य बिगड़ने पर पत्रकार व उसके परिवार का सम्पूर्ण खर्चा उठाये ।अधिवेशन के समापन सत्र में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही पत्रकार संघ को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।



इस अवसर पर एल आई यू जिला प्रभारी दीपक रावत,जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, मदन पैन्यूली, सुरेंद्र नौटियाल,पृथ्वी दत्त नैथानी, बलवीर परमार ,गंभीर पाल परमार शिव सिंह थलवाल, राजेंद्र  रांगड़, आशीष मिश्रा ,नीलकमल ,महावीर सिंह, शंकर सिंह गुसाईं, वीरेंद्र नेगी, संदीप चौहान ,विनोद रावत, भगत सिंह राणा, रामचंद्र उनियाल ,राजीव नौटियाल श्रीमती रमा भट्ट ,सुरेंद्र भट्ट  सोबन असवाल, विनोद रावत ,सचिन नौटियाल तिलक रमोला, विजयपाल रावत ,वीरेंद्र चौहान अरविंद थपलियाल, हरीश चौहान, राधा कृष्ण उनियाल , कृष्णा राणा चैन सिंह असवाल ,राकेश रतूड़ी, अनिल रावत गिरीश गैरोला,कुशला प्रसाद ,राजेश रतूडी,विनोद रतूडी, हेमकांत नौटियाल ,सूर्याप्रकाश नौटियाल ,नितिन रमोला, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, राजेंद्र भट्ट , संतोष शाह ,प्रकाश रांगड़, जगमोहन सिंह चौहान, ओंकार बहुगुणा,द्वारिका सेमवाल ,भगवती रतूडी, उपेंद्र असवाल, नितिन चौहान , जय प्रकाश राणा,सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.