Accident-स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त घटनास्थल पर 03 युवकों की मौत,2 लोग घायल - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Thursday, October 23, 2025

Accident-स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त घटनास्थल पर 03 युवकों की मौत,2 लोग घायल

Accident-स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त घटनास्थल पर 03 युवकों की मौत,2 लोग घायल





टिहरी।।।जनपद  देर रात्रि को  पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK07AC3409) दुर्घटनाग्रस्त हो गया दुर्घटना की सूचना जैसे ही एसडीआरएफ टीम को मिली तो उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची स्कॉर्पियो वाहन में 05 लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया । जिसमें  02 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 03 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।





SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया  टीम द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले रेस्क्यू अभियान के कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला गया।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

 घायल-:

1)-निखिल रमोला पुत्र  अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश। 

2)-तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।

मृतक-:

1)-विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष।

2)-राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष।

3) आशीष कलुड़ा पुत्र  राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष

निवासी- श्यामपुर ऋषिकेश।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.