उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 4 स्थानों पर बंद,शुरू नहीं हुई यात्रा, डी एम ने क्षतिग्रस्त मार्गों का किया निरीक्षण - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Sunday, September 14, 2025

उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 4 स्थानों पर बंद,शुरू नहीं हुई यात्रा, डी एम ने क्षतिग्रस्त मार्गों का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 4 स्थानों पर बंद,शुरू नहीं हुई यात्रा, डी एम ने क्षतिग्रस्त मार्गों का किया निरीक्षण 





उत्तरकाशी।।।जनपद में  यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 4 स्थानों पर पिछले लंबे समय से बंद है जिस कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू नहीं हो पाई है।जिला प्रशासन ने 13 सितंबर से यात्रा शुरू करने की संभावना जताई थी वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बंद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जंगलचट्टी,बनास, फूलचट्टी,कृष्णाचट्टी में क्षतिग्रस्त मार्ग के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएच और पीडब्ल्यूडी बड़कोट के अधिकारियों को सड़क मार्ग को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। 






जनपद में गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू हो गई है लेकिन मार्ग बंद होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा अभी शुरू नहीं हो पाई है ।जिलाधिकारी का कहना है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जंगलचट्टी में सड़क मार्ग पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर रुक-रुककर आ रहे है।जिस कारण मार्ग खोलने में दिक्कतें आ रही है।कृष्णाचट्टी में सड़क का करीब तीन सौ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है जिसको ठीक करने में एनएच व पीडब्ल्यूडी विभाग बड़कोट को लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू कराने का प्रयास युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो यात्रा को पुनः शुरू कराने का निर्णय आज लिया जाएगा। यदि आज कृष्णाचट्टी तक मार्ग सुचारू हो जाता है।तो यात्रियों को कृष्णा चट्टी से पैदल और घोड़ा,खच्चर के माध्यम से यमुनोत्री धाम भेजने की व्यवस्था की जाएगी वहीं यात्रियों को ढाई किलोमीटर अतिरिक्त यानी 7.50 किलोमिटर की पैदल दूरी तय अब करनी पड़ेगी लेकिन आज उत्तरकाशी में मौसम खराब है और रात्रि से भारी बारिश हो रही इसलिए यात्रा शुरू होने की संभावना न के बराबर लग रही है।




निरीक्षण के दौरान एसडीएम बृजेश तिवारी,ईई एनएच मनोज रावत, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा,सीएचओ डॉ.रजनीश सिंह,आपदा समन्वयक जय पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.