उत्तरकाशी-जनपद में हुई भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,मातली में आवासीय मकानों और होटलों में घुसा पानी ,स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर लगाया अनदेखी आरोप - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Wednesday, August 20, 2025

उत्तरकाशी-जनपद में हुई भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,मातली में आवासीय मकानों और होटलों में घुसा पानी ,स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर लगाया अनदेखी आरोप

उत्तरकाशी-जनपद में हुई भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,मातली में आवासीय मकानों और होटलों में घुसा पानी ,स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर लगाया अनदेखी आरोप





उत्तरकाशी।।। जनपद में कल रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण नदी ,नाले उफान पर है। गंगोत्री ,यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद में 51 लिंक मोटर मार्ग बंद है वही मातली नाले में आया भारी मलबा और पानी से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ जिससे नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब रात्रि को मातली में भारी मलबा और पानी आया तो लोग घरों से जान बचाकर भागे और स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी तक मौके पर जिला प्रशासन की कोई भी टीम नहीं पहुंची ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया और नाराजगी भी जताई।







जनपद में कल रात्रि भारी बारिश हुई बारिश ने कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया वहीं मातली कस्बे में रात्रि को एक-दो नाले में जलस्तर बढ़ा तो लोगों के घरों और होटलों के अंदर पानी घुस  गया स्थानीय ग्रामीण रात्रि को अपने बच्चों सहित जान बचाकर घरों को छोड़कर भागे और रात जागकर काटी कि कब बारिश और पानी का बहाव रुके सुबह लोग अपने घरों में आए तो सारा घर जलमग्न और घर में रखा सारा सामान जलमग्न है घर के रोजमर्रा का समान घर में रखे सारे कपड़े और अन्य सामान सभी नष्ट हो गए यही हाल होटलों और दुकानों का था।लेकिन  स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि बार बार प्रशासन को रात्रि में फोन किया अवगत करने बाद भी प्रशासन का कोई  उच्च अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं आया।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.