उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास पहाड़ी से मलवा और पत्थर की चपेट में आए 2 लोग,पूर्व में जेसीबी भी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, August 19, 2025

उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास पहाड़ी से मलवा और पत्थर की चपेट में आए 2 लोग,पूर्व में जेसीबी भी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास पहाड़ी से मलवा और पत्थर की चपेट में आए 2 लोग,पूर्व में जेसीबी भी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त 





उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास लगातार मार्ग खतरनाक बना हुआ है धराली आपदा के बाद  से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी और सोनगाड़ में मार्ग भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुआ है जिसको BRO  करीब 10 दिन से बना रहा है और अब जाकर आज सड़क डबरानी में आर पार हुई है लेकिन इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि सुक्की निवासी दो लोग नीचे से ऊपर सुक्की की ओर जा रहे थे कि अचानक पहाड़ी से मलवा और पत्थर आने से दोनों लोग पत्थर की चपेट  में आए हैं जिनकी मौत हो गई लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा BRO की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं।




स्थानीय लोगों के अनुसार BRO जैसी भारत की सर्वोच्च बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन एजेंसी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जो समसामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और गंगोत्री यात्रा को भी जोड़ता है BRO के पास पर्याप्त मात्रा में मशीनरी और मैन पावर है फिर भी स्थानीय लोगों का कहना है कि BRO सड़क नहीं बन पा रहा है वही सोनगाड़ के पास तो सड़क की स्थिति और ज्यादा खराब है और सड़क कितने दिन में बनेगी यह कहना मुश्किल है। लेकिन इस बीच पूर्व में भी देखा की डबरानी के पास एक जेसीबी चालक सहित भागीरथी नदी में गिरी थी जिसमें में अभी तक न  तो जेसीबी का पता चला और न चालक का और आज दो लोग मलवा और पत्थर की चपेट में आए हैं।जिनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने BRO और स्थानीय प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप लोगों का कहना है कि प्रशासन ने लोगों को कहा कि मार्ग खुल गया है।और लोग जा सकते है।जबकि मार्ग सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को दुःखद बताया और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.