Breaking news-टेंपो ट्रैवलर नदी में गिरा एक की मौत,7 घायल 10 लोग लापता,रेस्क्यू टीम खोजबीन में जुटी
![]() |
रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा सभी यात्री केदारनाथ से वापस आ रहे थे।और रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहे थे।सभी यात्री राजस्थान के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग पर पुलिस अधीक्षक मौजूद है साथ ही NDRF एसडीआरएफ सहित रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य में जुटी है।रेस्क्यू टीम के द्वारा 02 बच्चे, 02 महिला,03 पुरुषों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है वाहन में कुल 18 यात्री सवार थे इनमें से 07 लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है 01की मौत हो गई, बाकी 10 लोगों की खोजबीन जारी है l पुलिस फोर्स एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है । टेंपो ट्रेवल का अलकनंदा नदी में कहीं पता नहीं चल रहा है।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.