उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय नगरपालिका क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें बड़ी मात्रा में खराब दो माह भी नहीं टिक पाई स्ट्रीट लाइटें - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़




Tuesday, June 3, 2025

उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय नगरपालिका क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें बड़ी मात्रा में खराब दो माह भी नहीं टिक पाई स्ट्रीट लाइटें

उत्तरकाशी-जनपद मुख्यालय नगरपालिका क्षेत्र में  लगाई गई स्ट्रीट लाइटें बड़ी मात्रा में खराब दो माह भी नहीं टिक पाई स्ट्रीट लाइटें




उत्तरकाशी।।जनपद मुख्यालय नगर पालिका क्षेत्र में बीते दो माह पूर्व प्रशासक कार्यकाल में सड़कों ,मोहल्ले,आम रास्तों के किनारे नगरपालिका बाड़ाहाट द्वारा बड़ी मात्रा में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी लेकिन ताजा मामला लंबगांव मोटर मार्ग  सड़क के किनारे, मोहल्लों में लगाई गई करीब से ज्यादा 50 स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी है। जिनको निकालने का कार्य नगर पालिका कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों  का कहना है कि ये घटिया क्वालिटी की स्ट्रीट लाइट  लगाई गई थी जो माह भी नहीं टिक पाई ।दो माह तक  स्ट्रीट लाइट से जगमग रोशनी हुई लेकिन एक-दो दिन से  स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है।लोगों का कहना है कि करीब 50 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि  नगर पालिका द्वारा प्रशासक के कार्यकाल में घटिया क्वालिटी की स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी।जो 2 माह भी नहीं टिक पाई दो  पाई और खराब हो गई। 



स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा लाखों की लागत से नगरपालिका क्षेत्र के मोहल्लों, गलियों ,सड़कों के किनारे जगमग रोशनी रहे इसके लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी लेकिन जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और दो माह भी नहीं टिक पाई और खराब हो गई।इसकी  जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासक और अधिकारियों की है।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.