दर्दनाक हादसा-मैक्स गाड़ी पर गिरा पेड़ वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत,एक गंभीर घायल,वाहन उत्तरकाशी आ रहा था
![]() |
देहरादून।। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के सामने मैक्स गाड़ी के ऊपर अचानक एक पेड़ टूटकर गिरने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।घटना के अनुसार देहरादून से चकराता जाने वाले नेशनल हाईवे पर चकराता रोड भवानी बालिका इंटर कॉलेज के पास एफआरआई के सामने सवारियों से भरी मैक्स UK0 9A 0433 के ऊपर बड़ा पेड़ गिर गया मैक्स उत्तरकाशी जनपद के नौगांव की बताई जा रही है। घटनास्थल पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना मौजूद थे।
![]() |
सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि एफआरआई के निकट मैक्स गाड़ी में प्रेमनगर की ओर जाते समय पेड़ गिर गया।उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वाहन और पेड़ को सड़क से हटाया वाहन में बैठी सवारियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वाहन चालक घटना में बाल-बाल बच गया सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है वाहन चालक सवारियां लेकर देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। तभी पेड़ गिरने से यह दुखद हादसा हो गया थाना बसंतविहार पुलिस के अनुसार वाहन में चालक महावीर सिंह रावत पुत्र बच्चन सिंह रावत निवासी गढ़ कराल देवल उत्तरकाशी के अलावा 6 अन्य सवारियां बैठी थी।दुर्घटना में बीच वाली सीट में बैठे अरविंद पाल पुत्र प्रेमलाल उम्र 48 वर्ष निवासी उत्तरकाशी को गंभीर और एक अन्य सवारी को मामूली चोट आई।जिनको 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया।जहां पर डॉक्टरों द्वारा अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। गनीमत रहा कि वाहन में सवार अन्य किसी भी सवारी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।





No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.