उत्तरकाशी-पुलिस ने अवैध चरस के साथ दो चरस तस्करों को किया गिरफ्तार,देहरादून बेचने के लिए ले जा रहे थे चरस
![]() |
उत्तरकाशी।।।उत्तराखंड "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025" के अंतर्गत और पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर आज मोरी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में नैटवाड सड़क मार्ग ग्यूनोटी तप्पड के पास प्रमोद व प्रकाश नामक दो युवकों के पास से 421 व 410 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिसके आधार पर पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया दोनों के कब्जे से कुल 831 ग्राम चरस बरमद हुई।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह चरस को दूरस्थ गांव से खरीदकर लाये है। तथा अच्छे मुनाफे के लिए देहरादून मे बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।बरामद चरस की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-प्रमोद बडोनी पुत्र राजू बडोनी निवासी शिवपुरी घनसाली, टिहरी गढवाल, हाल पथरीबाग, पटेल नगर देहरादून उम्र-31 वर्ष।
2-प्रकाश बडोनी पुत्र मुंशीराम बडोनी निवासी उपरोक्त, हाल शान्तिकुंज कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून उम्र- 32 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- रणवीर सिंह- थानाध्यक्ष मोरी
2-कानि0 गणेश राणा
3-कानि0 मनवीर सिंह
4-कानि0 सत्यपाल
5-कानि0 आदित्य कुमार
6-म0 कानि0 कविता लिंगवाल




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.