उत्तरकाशी-जिला मुख्यालय में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का किया भव्य स्वागत - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Wednesday, March 20, 2024

उत्तरकाशी-जिला मुख्यालय में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का किया भव्य स्वागत

उत्तरकाशी-जिला मुख्यालय में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण  का किया भव्य स्वागत



उत्तरकाशी।।जनपद के गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण 16 मार्च को देहरादून में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी  में शामिल हुए और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उसके बाद आज  उत्तरकाशी मुख्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जगह-जगह पर विजयपाल साजवाण का भव्य स्वागत किया और इसके बाद विजयपाल सजवाण ने हनुमान चौक उत्तरकाशी में एक जनसभा को भी संबोधित किया विजयपाल सजवाण ने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है मैं भारतीय जनता पार्टी में सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करता रहूंगा। 





विजयपाल सजवाण ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी में मैं किसी पद के लिए शामिल नहीं हुआ मैं जिस प्रकार कांग्रेस में रहकर कार्य करता था उसी निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी में कार्य करता रहूंगा साथ ही टिहरी संसदीय सीट सहित उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों को हम इस समय प्रचंड मतों से जीतेंगे  विजयपाल सजवाण ने कहा है कि पार्टी मुझे जो भी कार्य सौंपेंगी उस कार्य को पूर्ण निष्ठा से करूंगा। लोकसभा चुनाव में मैं  ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करूंगा और अभी अन्य कांग्रेस के साथी जो भाजपा में आना चाहते हैं उनको भी मैं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाऊंगा इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, एसटी प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता बिहारी लाल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनिता रावत,  पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र रावत, दिनेश रावत, दलवीर नेगी आदि मौजूद रहे।मंच संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

1235