उत्तरकाशी-पुलिस ने 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, August 13, 2023

उत्तरकाशी-पुलिस ने 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार


उत्तरकाशी-पुलिस ने  1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक अफीम  तस्कर को किया  गिरफ्तार 



उत्तरकाशी।। Drugs Free Devbhoomi -2025 मिशन के तहत पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी  के दिशा निर्देश  पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट  सुरेन्द्र सिंह भण्डारी  एवं थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा देर रात्रि  बर्नीगाड, जरडा खड्ड के पास से अरविन्द सिंह नामक तस्कर को  1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला थाना में NDPS Act 8/17 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त अरविन्द द्वारा बताया गया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया है, जिसको वह मोरी क्षेत्र मे अच्छे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द सिंह  फुवाण गांव, बडकोट  उत्तरकाशी का रहने वाला है  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरोला, अशोक कुमार,उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार ,हे0कानि0 अव्बल सिंह हे0कानि0 गजेन्द्र सिंह,हे0कानि0 प्रवीन परमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

1235