उत्तरकाशी- कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन का चुनाव हुआ संपन्न, करण भंडारी जिला अध्यक्ष और वीरपाल सिंह पंवार चुने गए सचिव
![]() |
उत्तरकाशी।।(ब्यूरो)जिला कलक्ट्रेट उत्तरकाशी में कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ जनपद शाखा उत्तरकाशी का द्विवार्षिक चुनाव मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राधा नेगी , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नगेन्द्र नेगी एवम रमेश चंद्र भारद्वाज अपर सांख्यिकी अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
चुनाव में नागेंद्र सिंह नेगी संरक्षक,करण भंडारी जिलाध्यक्ष, वीरपाल सिंह पंवार सचिव,मनोज प्रकाश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मी रावत उपाध्यक्ष, उत्तम सिंह संयुक्त सचिव, सुनील नौटियाल कोषाध्यक्ष, धीरज संगठन मंत्री एवम शंकर रतूड़ी को सांस्कृतिक सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।




No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.