उत्तरकाशी-कांवड यात्रा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान,40 वाहन चालकों के काटे चालन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Tuesday, July 19, 2022

उत्तरकाशी-कांवड यात्रा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान,40 वाहन चालकों के काटे चालन

उत्तरकाशी-कांवड यात्रा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सम्भाला मोर्चा, चैकिंग अभियान में 40 वाहन चालकों के काटे चालन



उत्तरकाशी।। भगवान शिव को समर्पित इस समय कांवड यात्रा चल रही है। ,प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिवभक्त/कांवडिये गंगोत्री धाम में कांवड़ लेने आ रहे हैं। उत्तरकाशी में कांवड यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रुप से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है। आज स्वयं जिलाधिकारी   अभिषेक रुहेला और पुलिस अधीक्षक , श्र्द्व गंगोत्री धाम कांवड मार्ग पर संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान अनावश्यक रुप से हुडडुंगबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के चालान किये गए। इस दौरान DM एवं SP सर् द्वारा कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस जवानों व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मियों को कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान यातायात व अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रखने तथा अनावश्यक रूप से हुड़दुंग मचाने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने हेतु बताया गया।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.