उत्तरकाशी में एनएचएम कर्मचारियों का 7 दिसम्बर से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार जनपद में चरमरा सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था
उत्तरकाशी।।।प्रदेश संगठन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी के आह्वान पर उत्तरकाशी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश सहित 07-12-2021 से कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है । अनिल बिष्ट, मीडिया प्रभारी, एन एच एम संघ,उत्तरकाशी ने जानकारी दी की सरकार को अपनी दो सूत्रीय मांग , हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन, 60 साल सेवा का प्रस्ताव एवम आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कर्मियों को एन एच एम समिति में समायोजित किए जाने के संबंध में आक की कैबिनेट में लाने हेतु प्रदेश संगठन द्वारा पत्र लिखा गया है साथ ही कहा है कि यदि सरकार हमारी मांगो को गम्भीरता से नही लेती तो कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी।
अनिल बिष्ट ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार एनएचएम कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है सरकार कर्मचारियों की प्रमुख मांग हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतन कर्मचारियों को देने को तैयार नही है जिस पर सभी कर्मचारी आक्रोशित हैं। उन्होने कहा कि जब तक कर्मचारियों को ग्रेडवेतन नही मिलता कर्मचारी प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद।के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से जनपद में सभी प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण एवम कोविड सैंपलिंग आदि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
हेमकान्त नौटियाल

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.