उत्तरकाशी-पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जोशियाड़ा/कंसेंण ओर नेताला बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक
उत्तरकाशी।।गंगोत्री विधानसभा के जोशियाड़ा/कंसेण में बैठक कर पूर्व विधायक ने लोगों से संवाद किया उन्होंने लोगों से परिवर्तन के इस दौर में साथ आने का आह्वान किया, स्थानीय लोगों ने पूर्व सरकार में किये विकास कार्यों को तरजीह देकर आपदा व अन्य कार्यों को मील का पत्थर बताया। इस दौरान दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने पूर्व विधायक सजवाण की विकासपरक सोच का समर्थन कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण।
वहीं पूर्व विधायक ने नेताला बूथ पर भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि नेताला गांव और कस्बे में पूर्व सरकार में अभूतपूर्व कार्य किये गए। राजकीय इंटर कॉलेज, प्रा0स्वा0 केंद्र , पशु चिकित्सालय, पेयजल पम्पिंग, सिंचाई लिफ्ट योजना से लेकर नागदेवता मंदिर सौंदर्यीकरण, खेल मैदान, बाढ़ सुरक्षा कार्य तमाम ऐसे कार्य किये गए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, पुष्पा चौहान, राकेश सेमवाल, क्षेत्र पंचायत कंसेंण कु0 काजल, क्षेत्र पंचायत नेताला अमित सेमवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.